फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Decision to file petition in High Court

उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय

Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Decision to file petition in High Court
पलवल। फरीदाबाद-पलवल के बीच गदपुरी में शुरू हो रहे टोल बैरियर के विरोध में बृहस्पतिवार को गदपुरी टोल बैरियर पर ही सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की। महापंचायत में टोल बैरियर के खिलाफ उच्च व सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने तथा 30 अप्रैल को फिर से पलवल व फरीदाबाद के लोगों की टोल बेरियर पर ही पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलने तथा कानूनी प्रकिया के लिए एक कमेटी भी गठित की गई। जिसमें पूर्व मँत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, टेकचंद शर्मा, इनेलो जिलाध्यक्ष देवेंद्र तेवतिया, आम आदमी पार्टी के से कुलदीप कौशिक तथा भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत, कांग्रेस नेता राकेश तंवर के अलावा पृथला व आसपास के सरपंचों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

उधर महापंचायत को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 15 अप्रैल से टोल शुरू करने के निर्णय को स्थगित कर दिया गया तथा अब एक मई से टोल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उधर महापंचायत में जुटे लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि टोल शुरू नहीं होने दिया जाएगा। उसके लिए पलवल व फरीदाबाद के लोग किसी भी हद तक जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि गदपुरी में टोल लगाना पूूरी तरह से गैर कानूनी है। एनएचएआइ के नियमानुसार 60 किलोमीटर की परिधि के अंदर दो टोल नहीं लगाए जा सकते। इसके अलावा नगर निगम व नगर परिषद सीमा के अंदा 10 किलोमीटर क्षेत्र में टोल नहीं लगा सकता तथा टोल लगाने के लिए सरकार से हुए एमओयू के अनुुसार दिल्ली से आगरा तक सिक्स लेन बनाने तथा सभी पुल सिक्स लेन बनाने के बाद ही टोल लगाया जा सकता है, लेकिन पलवल में बनाया गया एलीवेटिड पुल चार लेन का है। इसलिए टोल लगाना पूरी तरह से गैर कानूनी है। उन्होंने पंचायत में मौजूद लोगों से अपील की कि वे आरटीआइ के तहत राजमार्ग प्राधिकरण से जवाब मांगे कि टोल लगाने के लिए जो शर्तें थीं, उन्हें कितना पूरा किया जा रहा है। उसके अलावा मौजूद वकीलों से उच्च न्यायालय में जाने के लिए सारी कानूनी प्रक्रिया देखने के बाद याचिका दायर करने के लिए केस तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में अन्य वक्ताओं ने कहा कि टोल हटवाने के लिए पंचायत जो निर्णय लेगी गांवों के लोग खासकर युवा वर्ग पूरी तरह से टोल पर पहुंचकर विरोध में शामिल होंगे। युुवाओं ने हाथ उठाकर हर तरह की लड़ाई टोल के खिलाफ लड़ाई में नेताओं के आदेश पर चलने का आश्वासन दिया।

महापंचायत को पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, टेकचंद शर्मा, इजराइल खान, शशि बाला तेवतिया, रतन सिंह सोरोत, देवेंद्र तेवतिया, गिरीश भारद्वाज, राजीव लांबा, ओम प्रकाश गुप्ता, कुलदीप कौशिक, जगन डागर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed