{"_id":"61993224f5477e26a35e5e39","slug":"debu-wrestler-won-the-wrestling-of-21-thousand-rupees-by-defeating-the-wrestler-of-delhi-palwal-news-noi616928196","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 हजार रुपये की कुश्ती देबू पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को पछाड़ कर जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 हजार रुपये की कुश्ती देबू पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को पछाड़ कर जीती
विज्ञापन
हथीन। गांव कौंडल में स्वामी दयाल के मेले पर आयोजित दंगल में सबसे बड़ी 21 हजार रुपये की कुश्ती देबू पहलवान ने दिल्ली के नरेंद्र पहलवान को हराकर जीत ली। दंगल में 500 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक भी कई कुश्तियां कराई गईं। दंगल में खास बात यह रही कि पलवल ग्रामीण आंचल के पहलवानों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। दंगल का आयोजन गांव के निवर्तमान सरपंच संदीप तेवतिया की तरफ से किया गया। पहलवानों के बीच कुश्तियां कराने के लिए दंगल कमेटी के सदस्य जोगिंदर मेंबर, महाशय अतर सिंह, डॉक्टर युद्धवीर, पूर्व सरपंच राजू, अमर सिंह पहलवान, अमरचंद, भोजी मेम्बर, भोजेनदर एडवोकेट, युधिष्ठिर आर्य, विक्रम सिंह, प्रकाश, सतपाल ने पहलवानों के हाथ मिलवाएं।
दंगल में आमिर ने 500 रुपये की कुश्ती पर जीत हासिल की। मनीष, हिमांशु दिल्ली, गौरव दिल्ली ने जीत हासिल की। संजय पहलवान, नीरज, चिंटू पहलवान कौडल ने 2100 रुपये की कुश्ती पर जीत हासिल की। सूरज पहलवान कौंडल ने दिल्ली के विश्वेंद्र को 5100 रुपये की कुश्ती पर पराजित किया। इसके अलावा हिमांशु, पंचवटी अखाड़े के भोला पहलवान 5100 सौ रुपये की कुश्ती पर जीत हासिल की। भीष्म पहलवान तथा विक्रम पहलवान की 11-11 हजार रुपये की कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
दंगल में कनही पहलवान प्रताप पहलवान रेफरी रहे। दंगल कमेटी की तरफ से राजवीर सचिव, खजान पंच, मास्टर बसंत कुमार, रामसिंह प्रधानाचार्य, गौतम तेवतिया, हरेंद्र तेवतिया, डॉ. किशन ने चरण सिंह पहलवान, भीम पहलवान, समंदर पहलवान का दंगल कमेटी की तरफ से पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। विजेता पहलवानों को सरपंच संदीप तेवतिया, उधम सिंह सब इंस्पेक्टर ने इनाम वितरित किए। दंगल से पूर्व स्वामी दयाल के मेले पर हजारों लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्रसाद ग्रहण कर कीर्तन का आयोजन भी किया गया।