{"_id":"e64c298f390188b71f42530e350bde14","slug":"death-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत
अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय अध्यापिका की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां से रविवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार, गांव कौंडल निवासी शिक्षिका देवकी शनिवार पलवल से सामान लेकर अपनी सहेलियों के साथ वापस लौट रही थी। जब देवकी रेलवे ट्रैक को क्रास करने लगी इसी दौरान वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई और पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि मृतका देवकी की 13 नंवबर को शादी होनी थी और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।
विज्ञापन