फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deaf and mute woman left 20 day old newborn in the field, police returned her

Palwal News: मूकबधिर महिला ने 20 दिन की नवजात को खेत में छोड़ा, पुलिस ने लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute woman left 20 day old newborn in the field, police returned her
फिरोजपुर झिरका। एक मूकबधिर महिला द्वारा अपनी नवजात बच्ची को खेत में छोड़ देने का मामला सामने आया है। सूचना के उपरांत पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसे परिजनों को सौंप दिया। फिरोजपुर झिरका पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सटे गांव नाहारिका के पास एक पुलिया के पास खेत में एक नवजात शिशु के रोने की आवाज आ रही है। पुलिस सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंची और शिशु को कब्जे में ले लिया। भारी ठंड का शिकार हुई लगभग 20 दिन की बच्ची को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की ओर से आसपास के गांवों में सूचना पहुंचाने के बाद बच्ची के परिजन सामने आ गए। जांच अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां की पहचान गांव कमेंडा की एक महिला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा सरपंच खुर्शीद को बुलाया गया और जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला अपने मायके आई हुई थी, जो बीमार होने के साथ-साथ मंदबुद्धि भी थी। दिमागी संतुलन सही नहीं होने के चलते ये महिला अपनी बच्ची को खेत में छोड़ आई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि बच्ची को सकुशल वापस मां को लौटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed