फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dc heard 9 complaints at the grievance redressal camp.

Palwal News: समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनीं 9 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
dc heard 9 complaints at the grievance redressal camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अखिल पिलानी ने नागरिकों की कुल 9 शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में कार्रवाई करने और पात्र लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और समाधान शिविर इस दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed