{"_id":"5f2c2f818ebc3e3cee2e0add","slug":"dc-checked-offices-in-district-palwal-news-noi5281661165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उपायुक्त ने सरकारी विभागों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उपायुक्त ने सरकारी विभागों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
पलवल में कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान जलभराव के कारण छलांग लगाते उपायुक्त नरेश।
- फोटो : Palwal
पलवल। पिछले कई दिनों से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार फैले होने की शिकायत मिलने और अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालयों से गायब रहने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। उन्होंने हाजिरी रजिस्टरों की जांच कीऔर वहां मिले कर्मचारियों से कामकाज के बारे में भी जानकारी ली।
उपायुक्त नरेश नरवाल सुबह करीब 10 बजे अचानक बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी चेक की और मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। अधिकारियों से कर्मचारियों की उपस्थिति व गैर हाजिर कर्मचारियों की सूची तैयार कर भेजने के आदेश दिए। इसके बाद सैनिक कल्याण बोर्ड, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि कल्याण विभाग, अंत्योदय भवन का औचक निरीक्षण किया। वहां भी हाजिरी देखी और गैर हाजिर कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली और कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी विभाग में कोई कमी मिली या कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों के बाहर बोर्ड भी लगाने के आदेश दिए।
जलभराव को लेकर की नाराजगी
उपायुक्त जब सरकारी विभागों में छापा मारने पहुंचे तो कई कार्यालयों के बाहर जलभराव व गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने जलभराव की समस्या दूर न करने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया। आदेश दिएकि सरकारी विभागों के सामने से ही नहीं, बल्कि पलवल शहर के अंदर भी जलभराव व गंदगी की समस्या को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।