फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dance in dhol rythem celebrate lohri

नृत्य कर धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dance in dhol rythem celebrate lohri
पलवल। जिला के अंदर बृहस्पतिवार को उमंग और उत्साह का पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रेवड़ी व मूंगफली वितरित कर लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। शाम के समय पंजाबी बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों ने ढोल मंगवाकर जमकर नृत्य किया। महिलाओं व पुरुषों ने आग जलाकर चारों ओर नृत्य किया। इस अवसर पर लोहड़ी पर्व आए जाने वाले सुंदरिये-मुंदरिये के गीत भी गाए। देहात महिला मकर संक्रांति पर्व को लेकर अपने मायके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

दरअसल, लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को पौष महीने की आखिरी रात को मनाया जाता है। इसके अगले दिन माघ महीने की संक्रांति को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। ब्रज क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व का खास महत्व है। इसे रूठों को मनाने का पर्व कहा जाता है। इसके महिलाएं अपने मायके जाती हैं। बृहस्पतिवार को लोहड़ी के त्यौहार का असली नजारा शहर में देखने को मिला। जहां पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा लोहड़ी की पवित्र अग्नि के ईर्दगिर्द लोक नृत्य कर त्यौहार की खुशी प्रकट की गई। लोहड़ी के दिन त्यौहार का उत्साह बढ़ाने के लिए लड़के-लड़कियां अपनी-अपनी टोलियां बना कर घर-घर जा कर लोहड़ी के गाने गाते हुए लोहड़ी मांगते नजर आए। इस त्यौहार का महत्व उन लोगों के लिए और बढ़ गया जिनके परिवार में नए बच्चें का जन्म हुआ हो या फिर किसी की नई शादी हुई हो। ऐसे घरों में लोहड़ी के जश्न को काफी उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं गुरुद्वारों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

जवाहर नगर कैंप निवासी साक्षी गुलाटी ने बताया कि यह घर में नए मेहमान के स्वागत का पर्व ही नहीं बल्कि यह जीवन में खुशियां बिखरने वाला त्यौहार है। ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी का त्यौहार जीवन में खुशहाली का संदेश लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रौनक रही
लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। पूरा दिन बाजार में लोग खरीदारी करते नजर आए। लोहड़ी के लिए मूंगफली, रेवड़ी व गज्जक की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा मकर सक्रांति पर बनने वाले पकवानों के लेकर लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed