{"_id":"a85e1da6de419101fa1b04ce83eb21ff","slug":"crowd-came-in-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
गांव शेषसाई में स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण के प्राचीन मंदिर पर बृहस्पतिवार को विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं के अलावा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व पंजाब तक के श्रद्धालुओं ने शामिल एकत्रित होकर भगवान लक्ष्मीनारायण पौड़ानाथ व जगन्नाथ के दर्शन किए और मेले का भरपूर आनंद लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर स्थल के आसपास अलग से बाजार की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
गांव शेषसाई में बृहस्पतिवार को महाशुक्ल जया एकादशी के अवसर पर आयोजित मेले में तड़के से ही दूरदराज से आए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पहले मंदिर के सामने स्थित क्षीर सागर में हाथ, मुंह धोकर व स्नान करके भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
गोस्वामी राजाराम ने बताया कि यह मंदिर लगभग साढ़े आठ सौ साल पुराना है। कहते हैं जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान से कुछ मांगता है, भगवान उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में जया शुक्लपक्ष एकादशी व फागुन शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन भगवान श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं और इन दोनों दिन मंदिर परिषद् पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस के रहे पुख्ता इंतजाम
मेले परिसर के आसपास पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस ने यहां मेला परिसर के दोनों ओर नाके लगाए हुए थे और भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद थी। इसके अलावा पुलिस ने मंदिर के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की हुई थी। हसनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा को देखते हुए पलवल से अन्य पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए मनचलों पर भी पैनी निगाह रखी हुई थी।