फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   criminal changing atm arrested

एटीएम बदलकर लाखों की चपत लगाने वाला गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2020 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
criminal changing atm arrested
पलवल। एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये की चपत लगाने वाले एक आरोपी को भवनकुंड चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक विधवा महिला का एटीएम बदलकर चपत लगाई थी। वारदात में दो अन्य युवक भी साथ थे, जिनमें से मुख्य आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद है, जिसे जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। भवनकुंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये निकालने वाला आरोपी हथीन में जंयती मोड़ पर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निसार अहमद निवासी गांव पचनाका बताया। आरोपी को अदालत में पेश कर बुधवार को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने बताया कि गत 23 जनवरी वर्ष 2019 को मुख्य आरोपी ने बाल भवन के नजदीक एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन से रुपये निकाल रही महिला का धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल लिया और अलग-अलग जगह से 4 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में 28 जनवरी 2019 को पीड़िता विधवा शंकुतला निवासी धतीर की शिकायत कर मामला दर्ज कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed