{"_id":"58de9a3c4f1c1b1b4063d9c6","slug":"working","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार की नोक पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार की नोक पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट
palwal
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाश गांव खांबी के निकट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार की नोक पर हजारों रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। कर्मचारी ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हसनपुर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मंजोगपुर यूपी निवासी पलवल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होडल में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी कंपनी ग्रामीणों को ग्रुप में लोन देने का कार्य करती है। बृहस्पतिवार देर शाम वह गांवों से लोन की किस्त लेकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी के तीन कर्मचारी दो बाइकों पर सवार थे।
विज्ञापन
जैसे ही हम गांव खांबी के नजदीक पहुंचे तो सामने से एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्होंने अपनी बाइक हमारी बाइक के आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद उन बदमाशों ने अपने पास से हथियार निकाला और हमें जान से मारने की धमकी दी। जान के डर से जिस बैग में रुपये रखे थे उन्होंने वह बदमाशों को थमा दिया और वह बैग लेकर फरार हो गए। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि बैग में 52475 रुपये थे। पुलिस ने पीड़ित पवन कुमार की शिकायत पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन