फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   With a short circuit, harvesting water

शॉर्ट सर्किट होने से फसल जलकर राख

Tue, 04 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
With a short circuit, harvesting water
अंबेडकरनगर के वीरसिंहपुर क्षेत्र में आग लगने से खेत में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला

गांव सोंदहद के निकट खेतों के ऊपर से जा रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इससे करीब एक एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव सोंदहद के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में से धुआं उठते देखा। धुआं उठता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग व खेत मालिक घारम पट्टी निवासी लालाराम को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी खेतों की ओर दौड़ पड़ी। दमकल की गाड़ी पर तैनात कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गेहूं की एक एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed