{"_id":"d5f2ab83265d4ccc493cfe6d9aef2fbf","slug":"widow-woman-burnt-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिला को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा महिला को जिंदा जलाया
ब्यूरो, अमर उजाला, होडल
Updated Sat, 06 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
खंड के गांव खिरबी में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश में सास ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
एसएचओ जगराम के अनुसार गांव खिरबी निवासी माया देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार रात को वह अपने कमरे में सोई हुईं थीं। उसी समय उनकी सास, ससुर व देवर उनके कमरे में घुसे और उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन
एसएचओ का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर ससुर भगवान सिंह, सास भगवती व देवर जसराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है।
विज्ञापन