फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two students jumps in the canal, one rescued

नहर में कूदीं दो छात्राएं, एक को बचाया गया

Wed, 02 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 02 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
two students jumps in the canal, one rescued

खंड के गांव खाबी के निकट आगरा कैनाल नहर में दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। लड़कियां हसनपुर के निकट एक निजी कॉलेज की छात्राएं बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व थाना प्रभारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीण तैराकों की मदद से एक छात्रा को तो सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दूसरी छात्रा की खोज में जुटी थी।

विज्ञापन

 
बुधवार की दोपहर माहौली रोड के निकट महाओमवती कॉलेज (होडल) में बीए की दो छात्राएं बस में बैठकर पलवल के लिए निकली थीं। दोनों छात्राएं रास्ते में ही गांव खाबी के निकट आगरा कैनाल पर उतर गईं। कुछ देर वहां खड़ा रहने के बाद छात्राओं ने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वहां आसपास के ग्रामीणों ने छात्राओं को छलांग लगाते हुए देख लिया और वह शोर मचाते हुए नगर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कुछ ग्रामीण तैराकों ने छात्राओं को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीण तैराकों की मदद से पुलिस ने गांव सतुआगढी निवासी एक छात्रा रेखा को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरी छात्रा भिडूकी निवासी मंजू की खोज जारी है।

हसनपुर थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि रेखा को सुरक्षित बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों से संपर्क करके नहर के पानी को रोक कर मंजू की तलाश की जा रही है।


उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्राओं  के हाथ में सुसाइड नोट भी था, जबकि पुलिस किसी भी प्रकार के नोट होने से इंकार कर रही है। बचाई गई छात्रा की हालत में सुधार होने पर पूछताछ शुरू होगी, देर शाम तक कारण स्पष्ट नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed