फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two sistes dead body found in well

कुएं से बरामद हुए दो सगी बहनों के शव  

Sat, 09 Apr 2016 11:02 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 09 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
two sistes dead body found in well
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो

 सदर थाना क्षेत्र के गांव पृथला में शुक्रवार की शाम को कुएं से दो सगी बहनों के शव बरामद हुए। दोनों लड़कियां अपने परिजनों के साथ गेहूं की कटाई के लिए पलवल आई हुईं थीं। पुलिस ने शनिवार को पलवल के सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


गदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार, शुक्रवार की शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि दो सगी बहनें गांव पृथला के जंगल में कुएं में गिरकर मर गई हैं। पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से दोनों बहनों के शव कुएं से निकाले। मृतक लड़कियों के पिता करण सिंह मूलरूप से मथुरा जिला के अंतर्गत थाना कोसीकलां के गांव कावंरका के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



करण सिंह अपने परिवार के साथ यहां गेहूं की कटाई का काम करने के लिए आए हुए थे। चौकी इंचार्ज के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुक्रवार को करीब तीन बजे के करीब करण सिंह की 14 वर्षीय छोटी बेटी प्रीति कुएं में कूद गई थी, थोड़ी ही दूरी पर खड़ी 18 वर्षीय बड़ी बहन राजवती प्रीति को बचाने के लिए स्वयं भी कुएं में कूद गई। तैरना नहीं जानने के कारण दोनों बहनें कुएं में ही डूबकर मर गईं। जांच अधिकारी के अनुसार, फिलहाल पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।             

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed