फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three youth arrested for demanding color from hotel manager

होटल मैनेजर से रंगदारी मांगने आए तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Tue, 30 May 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Three youth arrested for demanding color from hotel manager
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा के पास स्थित विंटेज हवेली होटल में तूमसरा के तीन युवकों ने बतौर रंगदारी हर महीने सेवा शुल्क देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने होटल के मैनेजर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मैनेजर को पीटते देख होटल के कर्मचारी एकत्रित हो गए और तीनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी यशवंत ने बताया कि झज्जर निवासी विवेक कौशिक टोल प्लाजा के नजदीक स्थित विंटेज हवेली होटल पर बतौर मैनेजर का काम करते हैं। रविवार को तीन युवक वहां आए और आते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बतौर रंगदारी हर माह सुविधा शुल्क की मांग की। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी खुद को मोस्ट वांटेड अजय गुर्जर का भाई बता रहे थे।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि जब मैनेजर ने उन्हें सुविधा शुल्क देने से मना किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने 24 घंटे में पैसे नहीं देने पर गोली मारने की भी धमकी दी। इसी बीच मौके पर होटल के अन्य के कर्मचारी आ गए और उन्होंने तीनों युवकों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक तूमसरा निवासी लक्ष्मण, राहुल व सुमित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed