फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The turning point came in the murder of the guards

चौकीदार की हत्या मामले में आया नया मोड़

Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The turning point came in the murder of the guards
थाने पहुंचे लाोग - फोटो : अमर उजाला

गांव करमन में हुई स्कूल चौकीदार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि चौकीदार की मौत छत से गिरने से हुई। रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, एसपी राजेश दुग्गल व होडल थाना प्रभारी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन


रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर होडल थाना प्रभारी अश्वनी कुमार से मिले। गांव के सरपंच रामगोपाल, भरतलाल, किशन सिंह, जगदीश, मूलचंद, पूर्व सरपंच तारीफ सिंह, लच्छीराम, बाबूलाल ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में कहा कि मृतक चंदन सिंह की पत्नी शीला देवी गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, यह पूरी तरह से झूठी बात है। उसकी मौत गिरने से हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों का आरोपी बनाए गए परिवार से पहले से ही झगड़ा चल रहा है जो कि अदालत में भी विचाराधीन है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक चंदन सिंह ने गांव के ही तीन-चार लोगों के साथ शराब पी और उसके बाद घर की छत पर किसी कार्य से गया था। जहां से गिरने से चंदन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंदन के परिजन व उसकी पत्नी गांव के पांच लोगों पर हत्या करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।  एसएचओ से मिलने के बाद ग्रामीणों ने एसपी राजेश दुग्गल से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed