फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The police investigation was angry villagers organically, SHO line spot

पुलिस जांच से गुस्साए ग्रामीणों ने किया बवाल, एसएचओ लाइन हाजिर

Wed, 16 Nov 2016 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
 The police investigation was angry villagers organically, SHO line spot
भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव टप्पा में सोमवार दोपहर को गोली मारकर हुई किसान  बुद्धवीर की हत्या के मामले की जांच को लेकर ग्रामीणों व परिजनों ने पलवल के सिविल अस्पताल में पुलिस कार्रवाई पर पर विरोध जताया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे होडल के डीएसपी मौजीराम ने हसनपुर थाना के एसचओ देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया व मामले की जांच पलवल सीआईए को सौंप दी। मामले में हसनपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव टप्पा निवासी इंद्रमोहन ने हसनपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करनाल निवासी हाल निवासी टप्पा कुलदीप का उनके परिवार के साथ पिछले काफी समय से विवाद चलता आ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को उनका भाई बुद्धबीर, सोनू व जीतू ट्रैक्टर लेकर घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में कुलदीप, विन्टू, सचिन, सोनू, भज्जी व बब्बर कार में आए और ट्रैक्टर के आगे कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि उसके बाद इन सभी ने कार में से उतरकर इनके साथ मारपीट शुरू कर दी व बुद्धबीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर पुलिस ने शव को सोमवार की ही पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया था। लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई सं असंतुष्ट थे। उनका आरोप था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को ग्रामीण पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की अगुवाई में सिविल अस्पताल में जमा हो गए, व अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे डीएसपी मौजीराम ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी राहुल शर्मा फिलहाल रेवाड़ी ड्यूटी पर गए हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी शर्मा के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 
----

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed