फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The body was found on the railway line in suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन पर मिला छात्र का शव

Mon, 31 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The body was found on the railway line in suspicious circumstances
dead body
बल्लभगढ़ के कॉलेज में पढ़ने वाले 20 वर्षीय छात्र का शव रविवार की रात को होडल खंड के गांव गौडोता व हसनपुर रेलवे फाटक के बीच कटी हुई हालत में रेलवे लाइन से बरामद हुआ है। यूपी के गौतमबुद्ध नगर निवासी मृतक छात्र पिछले काफी समय से परिजनों के साथ होडल में रह रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। 

जीआरपी में कार्यरत एएसआई भीम सिंह के अनुसार यूपी के जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी विक्रांत काफी समय से परिजनों के साथ होडल में रह रहा था। विक्रांत बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रविवार की शाम चार बजे विक्रांत घर से भुआ के घर मिठाई देने की बात कहकर गया था। लेकिन देर रात तक भी वापस घर नही लौटा। जब विक्रांत की तलाश की गई तो पता चला कि वह गौडोता-हसनपुर रेलवे फाटक के मध्य मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों को विक्रांत का शव कटी हुई अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लगता है कि विक्रांत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अभी मौत के कारणों के पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed