{"_id":"6954796eeffe125bd1ca9abc1981b779","slug":"takes-a-rake-in-asi-cctv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेता एएसआई सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेता एएसआई सीसीटीवी में कैद
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह थाने में तैनात एएसआई पृथ्वीराज सात हजार रुपये की घूस लेते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
पता चला है कि 18 अक्तूबर को नूंह थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में अरशद पुत्र इसाक दो पक्षों में हुए आपसी झगड़े में घायल हो गया था। बाद में अरशद की शिकायत पर नूंह पुलिस ने कुछ लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
मामले की जांच एएसआई पृथ्वीराज कर रहे हैं। शिकायतकर्त्ता इस मामले में जांच अधिकारी के अलावा एसएचओ नूंह और डीएसपी आशीष चौधरी से भी मिला। अरशद का आरोप है कि जांच अधिकारी ने उससे दस हजार रुपये की घूस मांगी।
विज्ञापन
उसने सात हजार रुपये दे दिए और बाकी तीन हजार जल्द देने का वायदा किया। उसने जांच अधिकारी को एक योजना बनाकर उस जगह बुलाया जहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। जांच अधिकारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और वह घूस लेते हुए कैमरे की नजर में आ गया।
विज्ञापन
इस मामले में डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है। संबंधित एएसआई के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।