{"_id":"582c3c004f1c1b7b388ff6b7","slug":"sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने किया बवाल, एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने किया बवाल, एसएचओ लाइन हाजिर
palwal
Updated Wed, 16 Nov 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में किसान हत्या मामले में आक्रोशित किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव टप्पा में सोमवार दोपहर को गोली मारकर हुई किसान बुद्धवीर की हत्या के मामले की जांच को लेकर ग्रामीणों व परिजनों ने पलवल के सिविल अस्पताल में पुलिस कार्रवाई पर पर विरोध जताया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे होडल के डीएसपी मौजीराम ने हसनपुर थाना के एसचओ देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया व मामले की जांच पलवल सीआईए को सौंप दी। मामले में हसनपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव टप्पा निवासी इंद्रमोहन ने हसनपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करनाल निवासी हाल निवासी टप्पा कुलदीप का उनके परिवार के साथ पिछले काफी समय से विवाद चलता आ रहा है। सोमवार को उनका भाई बुद्धबीर, सोनू व जीतू ट्रैक्टर लेकर घर की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में कुलदीप, विन्टू, सचिन, सोनू, भज्जी व बब्बर कार में आए और ट्रैक्टर के आगे कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि उसके बाद इन सभी ने कार में से उतरकर इनके साथ मारपीट शुरू कर दी व बुद्धबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। हसनपुर पुलिस ने शव को सोमवार की ही पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया था। लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई सं असंतुष्ट थे। उनका आरोप था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्रामीण पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की अगुवाई में सिविल अस्पताल में जमा हो गए, व अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे डीएसपी मौजीराम ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी राहुल शर्मा फिलहाल रेवाड़ी ड्यूटी पर गए हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी शर्मा के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।