फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   She snatched the purse, with the JCB driver robbery

युवती का पर्स छीना, जेसीबी चालक के साथ भी लूटपाट

Sun, 05 Mar 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
She snatched the purse, with the JCB driver robbery
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शहर में लुटेरों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कैंप थाना में लूट के दो मामले दर्ज किए गए। एक जगह से बाइक सवार दो युवक  युवती का पर्स लूटकर फरार हो गए। वहीं, दूसरी वारदात में जेसीबी चालक के साथ मारपीट और लूटपाट हुई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद भी किया है।

विज्ञापन


लूट नंबर 1:- पलवल सैनी नगर निवासी आदेश यादव ने शिकायत में बताया कि वह सोनू नामक व्यक्ति की जेसीबी पर चालक के रूप में कार्यरत है। 28 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह जेसीबी मशीन को रसूलपुर चौक से लेकर कुश्लीपुर जा रहा था। जब वह एनएच-टू पर गांव धौलागढ़ के समीप पहुंचा, तो शेखपुरा मोहल्ला निवासी धीरज अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। उन लोगों ने जबरन जेसीबी मशीन रुकवा दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उक्त युवक से 17,500 रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट नंबर 2:- पलवल न्यू कॉलोनी निवासी नेहा पुत्री राकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद निजी बैंक में नौकरी करती है। प्रतिदिन की तरह नेहा एक मार्च को बैंक से अपने घर आ रही थी। जब वह बालाजी अपार्टमेंट के पास अपने घर के बहार पहुंची, तो बाइक नंबर (एचआर-30,क्यू-1562) पर सवार दो अज्ञात युवक उसका पर्स छीनकर भाग गए। पीड़िता के अनुसार, उसके पर्स में 600 रुपये, एटीएम कार्ड, रेलवे पास, एक आई कार्ड व जरूरी कागजात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed