{"_id":"578137b44f1c1b291e7fa4e9","slug":"school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन ने दो वर्षीय मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन ने दो वर्षीय मासूम को कुचला, मौत
PALWAL
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव जनौली में रास्ते में खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को स्कूल वैन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। वहीं होडल थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एएसआई रणवीर सिंह के अनुसार गांव जनौली निवासी दलवीर ने शिकायत दी है कि चेतीलाल का दो वर्षीय पुत्र हरेंद्र शुक्रवार को घर के बाहर रास्ते में खेल रहा था। उसी दौरान एक निजी स्कूल की वैन के चालक ने हरेंद्र को रौंद दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वैन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं बाईसी मौहल्ला निवासी 31 वर्षीय पवन कुमार बुधवार को बाइक से जा रहा था। गौडोता चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पवन को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर ट्रक चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन