{"_id":"57822ff94f1c1b4b507fa608","slug":"rs-4-53-lakh-and-deceived-by-false-promises-of-business-the-couple-named","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार का झांसा देकर ठगे रुपये 4.53 लाख, दंपति नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापार का झांसा देकर ठगे रुपये 4.53 लाख, दंपति नामजद
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
साइबर सिटी गुड़गांव के एक दंपति ने चेन सिस्टम के जरिए व्यापार कर लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4.53 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की वारदात वर्ष 2013 की है। पीड़ित ने सदर थाने में आरोपी दंपति के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
डीएसपी सदर डॉ. अभिमन्यु लोहान के अनुसार गांव दुधौला निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2013 में उसे प्रमोद शास्त्री नामक व्यक्ति व उसकी पत्नी मिले थे। प्रमोद शास्त्री ने कहा थी कि उनकी कंपनी की तरफ से छात्रों को स्टडी और टूर करवाए जाते हैं। यह चेन सिस्टम से किया जाने वाला कारोबार है, तथा इसके लिए 5900 रुपये देने होते हैं। पांच साल बाद 5900 रुपये के बदले 13 हजार 800 रुपये वापस दे दिए जाते हैं। तीन छात्र जोड़ने वाले को 35 हजार रुपये या एक टीवीएस बाइक दी जाती है व एक महिला को नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
संजय ने प्रमोद शास्त्री के झांसे में आकर 23 छात्रों के 5900 रुपये प्रत्येक के हिसाब 3 लाख 83 हजार 500 रुपये 7 जनवरी 2013 को तथा 13 मार्च 2013 को 12 छात्रों के 70800 रुपये जमा करवाए। रुपये जमा करवाने के बाद कंपनी की तरफ से उन्हें कुछ नहीं दिया गया। संजय की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने प्रमोद शास्त्री व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन