{"_id":"57b5ab6f4f1c1b1f176eb28b","slug":"raging-coach-students-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच की नियुक्ति पर भड़के छात्रों ने की हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोच की नियुक्ति पर भड़के छात्रों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Thu, 18 Aug 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्श्ान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी कॉलेज में बुधवार को कॉलेज के छात्रों ने वेट लिफ्टिंग कोच की मांग के लिए हड़ताल कर नारेबाजी की। हड़ताल कर रहे छात्राें का कहना था कि जुलाई माह से वे कई बार लिखित में कॉलेज प्रशासन से कोच की मांग कर रहे हैं, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कॉलेज में हड़ताल होते ही कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चे बाहर आ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हड़ताल कर रहे छात्रों ने कॉलेज की घंटी बजाकर व कक्षाओं में जाकर छात्रों को बाहर निकाल लिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
छात्रों की हड़ताल के चलते प्राचार्य ने फोन कर पुलिस को कॉलेज में बुला लिया। पुलिस प्राचार्य के समझाने पर छात्र घर चले गए। इस बारे में प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा का कहना है कि कोच की व्यवस्था जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन