{"_id":"3e2f2b5f3041cd84ba179f2da5b4da31","slug":"purse-theft-incident-in-cctv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स एक दुकान से चोरी हो गया। पर्स चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरी करने वाली एक महिला है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के पति ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित महिला के पति अनिल गोयल ने बताया की शुक्रवार को उनकी पत्नी मुख्य बाजार स्थित गर्ग गिफ्ट सेंटर पर कुछ सामान लेने के लिए गई थीं।
विज्ञापन
जब वह खरीदारी करने लगीं तो वहां पर पहुंची एक अज्ञात महिला ने उनकी पत्नी के पर्स को चुरा लिया। जिसमें करीब 16500 रुपये व एक एचटीसी कंपनी का मोबाइल था। जिस अज्ञात महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी तस्वीर दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला का पता लगाने व चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।