{"_id":"58ea17534f1c1bac2b5b4f86","slug":"principal-attacked-the-rod-throwing-ink","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य पर रॉड से हमला, स्याही फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचार्य पर रॉड से हमला, स्याही फेंकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
crime Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीडीएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा की गाड़ी को रोककर लोहे की रॉड से हमला करने व उन पर स्याही फेंककर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कैंप थाना पुलिस के अनुसार, एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे विश्वविद्यालय की परीक्षा समाप्त होने के बाद वे अपनी कार में सवार होकर कॉलेज से घर के लिए निकले थे। जब उनकी कार कॉलेज से कुछ ही दूरी पर पहुंची तभी स्कूटी सवार युवक आए और उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद उन्होंने कार को और धीमा कर लिया। इसके बाद स्कूटी सवार युवक खिड़की के बराबर में आए और उसे खोलकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्राचार्य ने बताया कि रॉड उनके मुंह पर चलाई थी, लेकिन उन्होंने उसे हाथ से रोक दी। इससे उनके हाथ में चोट लगी है। इसके बाद दूसरे युवक ने एक बोतल से काली स्याही उनके ऊपर डाल दी।
विज्ञापन
फिर स्कूटी सवार युवकों का तीसरा साथी भी वहां पहुंच गया। उसने रॉड से कार का शीशा तोड़ दिया। इसी दौरान मौके पर भीड़ हो जाने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। कॉलेज के प्राचार्य के साथ हुई वारदात के बाद प्रबंधक कमेटी के प्रधान महेंद्र कालरा व बंशीधर मुखीजा सहित कॉलेज स्टाफ के सदस्य कैंप थाने पहुंच गए। कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।