फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police stopped teenager marriage , five on the case

पुलिस ने रुकवाया किशोरी का विवाह, पांच पर केस

Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Police stopped teenager marriage , five on the case
शादी - फोटो : Getty

बाल विवाह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैंप थाना पुलिस ने एक किशोरी का विवाह रुकवा दिया। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी नानक चंद के अनुसार रविवार को उन्हें सूचना मिली की मोहन नगर का एक व्यक्ति अपनी नाबालिग लड़की की शादी कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई तो मोहन नगर निवासी कपूरचंद अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहा था। विवाह समारोह के लिए बारात भी आ चुकी थी। पुलिस ने जब लड़की के परिजनों से लड़की का जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो उसमें उसकी उम्र 16 वर्ष निकली।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र के अनुसार लड़की की जन्मतिथि एक जनवरी वर्ष 2000 थी, जिसके अनुसार वह नाबालिग थी। पुलिस ने मौके पर ही शादी रुकवा दी और कस्तूरी नामक महिला के बयान पर कपूर चंद, बाबूलाल, सुनीता पत्नी कपूरचंद व डोरीलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed