फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police arrived at the scene seized the body , stress in the village

मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लिया शव, गांव में तनाव

Wed, 14 Sep 2016 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Wed, 14 Sep 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
 Police arrived at the scene seized the body , stress in the village
murder

खंड़ के गांव लखनाका व जलालपुर के दो पक्षों में एक पक्ष के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए व स्थिति को काबू किया। हत्या के बाद से दोनों गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक रिजवान (22) के परिजनों का कहना है कि मृतक का पडोसी गांव जलालपुर के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम को दोनों पक्षों के लोग गांव लखनाका व जलालपुर की सीमा पर भिड़ गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ व इसी में रिजवान की हत्या कर दी गई। वहीं जलालपुर गांव के पक्ष के पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें नूंह के मैडीकल कॉलेज ले जाया बताया गया है।  
विज्ञापन


मामले में हथीन थाना एसएचओ दीपचंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। गांव के पूर्व सरपंच ईसा खान ने बताया कि मृतक के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed