{"_id":"58527d4d4f1c1b7c7c64a097","slug":"one-killed-in-firing-in-fights-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में हुई फायरिंग में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में हुई फायरिंग में एक की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
भीड़भाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल थाना क्षेत्र के गांव करमन में मंगलवार देर शाम हुए झगड़े में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पलवल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सभी को फरीदाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर घर में घुसकर हमला करने, शस्त्र अधिनियम व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पांच महिलाओं सहित 17 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है व आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
गांव करमन निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार की देर शाम उन्हीं के गांव निवासी नंदो, विष्णु, देवो, दुष्यंत, कुलदीप, कृष्ण, राजेश, धर्मबीर, प्रकाश, जिले, कमल, विमलेश, मोहनवती, श्यामबती, ओमबती व सुमन, सुमेर हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने उनके परिवार वालों पर कुल्हाड़ी, लाठी, डंडों से हमला कर दिया और तमंचे से फायरिंग भी की।
विज्ञापन
हमले में सुभाष के पिता हरीलाल, मां धर्मवती, भाई हरीश व शीशराम, भतीजी देवेंद्री व पुत्र विशाल घायल हो गए। सुभाष के अनुसार हरीश व देवेंद्री को गोलियां लगीं, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की देर रात हरीश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई रशीद खान के अनुसार पुलिस ने पीड़ित सुभाष के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।