फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one dead and 14 injoured in road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 14 घायल

Wed, 16 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 16 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
one dead and 14 injoured in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। विवरण के अनुसार एक बेलगाम ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया तो दूसरी जगह एक ट्रक ऑटो व ट्रैक्टर ट्राली पर पलट गया। संबंधित थानों की पुलिस केस दर्ज कर मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शहर के नीमतला मोहल्ला निवासी कृष्ण ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा प्रवीण अपने दोस्त पुनीत के साथ बाइक पर ड्यूटी पर जा रहा था। पंचवटी मोड़ के समीप बेलगाम ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां प्रवीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुनीत को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रवीन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



दूसरे हादसे में मंगलवार की सुबह सोहना रोड पर एक ट्रक ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली और सवारियों से भरे थ्री व्हीलर के ऊपर पलट गया। इससे ट्रैक्टर व थ्री व्हीलर ट्रक के नीचे दब गए और उसमें सवार गांव महेशपुर निवासी सोनू, ओमप्रकाश, बिमलेश, नेतराम, देशराज, ज्योति व महिपाल, गांव यादूपुर निवासी शिखा व गीता, गांव औरंगाबाद निवासी दयाचंद व रतन, जनौली निवासी अशोक, सहदेव का नंगला निवासी भवान सिंह घायल हो गए। अशोक व देशराज को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद तीनों वाहनों के कारण सोहना रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। एक अन्य घटना में गांव मीरापुर निवासी जवाहर सिंह को गदपुरी चौकी के अंतर्गत देवली मोड़ पर गांव चिरावटा निवासी तेज सिंह ने अपनी बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed