फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ncluding the father of three sons named in the case of rape attempt

दुष्कर्म के प्रयास मामले में तीन पुत्रों सहित पिता नामजद

Fri, 08 Jul 2016 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 08 Jul 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
ncluding the father of three sons named in the case of rape attempt
रेप पीड़िता का सच सुनिए - फोटो : file photo

कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के केस में एक व्यक्ति को उसके तीन पुत्रों सहित नामजद किया गया है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अगवा करने में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस दोनों मामलों में तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन


महिला थाने में कार्यरत एएसआई सुमन के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार को वह अपने घर पर अकेली थी। उसी समय इस्लामाबाद निवासी राम खिलाड़ी व उसके तीन पुत्र उसके घर में घुस आए और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


एक अन्य मामले में शहर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार एक महिला ने शिकायत दी है कि 23 जून को वह बाहर गई हुई थी। उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। पीछे से यूपी के जिला मथुरा की तहसील के गांव कमाई निवासी संजय, राजू व रतन उसकी बेटी का घर से अपहरण कर ले गए। दोनों मामलों में केस दर्ज कर महिला थाना पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed