फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   medical department take action fraud doctors

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग कसेगा शिकंजा 

Sat, 25 Jun 2016 05:00 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 25 Jun 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
medical department take action fraud doctors

जिला स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए विभाग ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर टीम का गठन कर दिया है। बृहस्पतिवार को अभियान के पहले दिन एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर क्लीनिक को सील कर दिया गया और प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त कर लिया गया। मामले में सदर थाना पुलिस ने टीम के नोडल अधिकारी की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के अनुसार उन्हें पिछले काफी समय से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरो द्वारा अवैध रुप से क्लीनिक चलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया व टीम के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन


अभियान के तहत टीम ने बृहस्पतिवार को गांव पिंगौड में बस स्टैंड चौक पर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर छापेमारी की। वहां पर कार्यरत चिकित्सक रमेश उर्फ रमेशचंद से नियमानुसार क्लीनिक चलाने के कागजात मांगे गए तो वह कागजात दिखाने में नाकाम रहा। इस पर टीम ने क्लीनिक पर मौजूद दवाइयों को सील कर दिया और आरोपी चिकित्सक रमेश उर्फ रमेशचंद के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर देशराज के अनुसार डॉ. राजकुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। टीम की जांच के दौरान आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 
                  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed