फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   manager arrested

 13 लाख रुपए लेकर भागा मैनेजर गिरफ्तार 

Sun, 15 May 2016 05:39 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 15 May 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
manager arrested
मैनेजर हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

 कैंप थाना पुलिस ने 13 लाख रुपए लेकर फरार हुए डेलीवरी कंपनी के मैनेजर को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने छह लाख की रकम बरामद की है। 

विज्ञापन

 कैंप थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के अनुसार जवाहर नगर स्थित डेलीवरी कंपनी के मैनेजर हरीश कुमार ने 26 अप्रैल को कैंप थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप था कि कंपनी में सेंट्रल मैनेजर के पद पर कार्यरत डबुआ कालोनी (फरीदाबाद) निवासी राकेश कंपनी का 12 लाख 83 हजार 958 रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा कराने गया था। बैंक बंद होने के समय तक भी जब राकेश नहीं लौटा तो उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका मोबाइल बराबर स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कंपनी के अधिकारियों ने जब बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि राकेश ने बैंक में पैसे जमा कराए ही नहीं थे। मामले की सूचना कैंप थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजर  की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने साइबर सैल की मदद से बृहस्पतिवार को आरोपी राकेश को आगरा से गिरफ्तार किया है।


अदालत में पेश कर उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छह लाख की रकम को बरामद कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
  
 आरोपी राकेश की निशानदेही पर उसके घर से छह लाख रुपए की रकम को बरामद कर लिया गया है।  शेष रकम की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। 
-रविंद्र कुमार, एसएचओ. कैंप थाना। 
              

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed