फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   main accust is arrested

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

Mon, 20 Jun 2016 11:11 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 20 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
main accust is arrested
Jail
छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट के हाई प्रोफाइल मामले में महिला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव दीघौट निवासी लोकेश को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले में आरोपी के चाचा जोकि बीजेपी में मंडलाध्यक्ष है उन पर भी पार्टी का चाबुक चल सकता है व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।  
समीप के गांव की रहने वाली दो सगी बहनों (छात्राओं) के साथ छेड़छाड़ के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।


मामले में एफआईआर देर से दर्ज करने व पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के आरोप को लेकर महिला थाना पुलिस की कार्यशैली की निंदा भी हो रही थी। मामले को लेकर विपक्षी दलों इनेलो व आम आदमी पार्टी ने भी आंदोलन की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में दो बहनों ने मंत्री करण देव कंबोज के समक्ष दीघौट गांव के युवक लोकेश व उसके साथियों की शिकायत की थी। छात्राओं का आरोप था कि आरोपी बीजेपी के एक मंडलाध्यक्ष का भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि उन्होंने नौ जून को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज 15 जून को तब किया जबकि उन्हें यह आभास हो गया कि ग्रीवेंस कमेटी में शिकायत होगी। छात्राओं ने बिलखते हुए मंत्री को अपनी पीड़ा बताई तो मंत्री ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया था। 
 
मुख्य आरोपी लोकेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी को पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की अभी तफ्तीश चल रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
-मौजी राम, डीएसपी, महिला थाना। 
 
 बीजेपी नेता पर भी चल सकता है पार्टी का चाबुक  
मामले में मुख्य आरोपी लोकेश के चाचा प्रताप जोकि बीजेपी के औरंगाबाद मंडल के अध्यक्ष हैं, उन पर भी पार्टी का चाबुक चल सकता है। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उठने के बाद यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया था। मीडिया ने भी मामले को प्रभावशाली ढंग से उठाया था।


बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना वाकई ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी स्तर पर भी जांच कराई जाएगी व दोषी पाए जाने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई भी की जाएगी। 
              
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed