फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fraud

नौकरी के नाम पर दो भाईयों से ठगी

Fri, 10 Feb 2017 04:31 PM IST
Updated Fri, 10 Feb 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : अमर उजाला

चांदहट के गांव सिहौल के दो भाइयों से नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रामदयाल ने बताया कि गांव सिहौल निवासी छोटूराम और उसका भाई बेरोजगार थे, तभी उनकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई। जिन्होंने उन्हें फरीदाबाद स्थित एक एनजीओ में काम दिलाने का वादा किया, लेकिन नौकरी मिलने पर आरोपियों ने दोनों भाईयों से दो लाख रुपये की मांग की। दोनों भाई पैसे देेने को तैयार हो गए। 

विज्ञापन


फरीदाबाद एनआईटी निवासी राजीव, कुलदीप व गांव पृथला निवासी मनोज ने दोनों से दो लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि दोनों भाई दो माह तक तो नौकरी करते रहे, लेकिन बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और सैलरी भी नहीं दी गई। जब उन्होंने कारण पूछा तो जान से मारने की धमकी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed