फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   KMP Bhidin on two cars , two killed , five injured

केएमपी पर भिड़ीं दो कारें, दो की मौत, पांच घायल

Fri, 22 Apr 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 22 Apr 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
KMP Bhidin on two cars , two killed , five injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

केएमपी एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को सुबह एक आई-20 और मारुति स्विफ्ट कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में आई-20 कार चालक व कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। केएमपी एक्सप्रेक्सवे पर हुई यह पहली सड़क दुर्घटना है, अगर यहां सुरक्षा के इंतजाम होते तो जानें बचाई जा सकती थीं। इस चौड़े मार्ग पर कारें आमने-सामने कैसे आ गईं यह भी यह जांच का विषय है। 

विज्ञापन


होडल निवासी हरी नंबरदार के पुत्र हरीश बृहस्पतिवार को सुबह अपनी पत्नी कमलेश के साथ सोनीपत में एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए निकले थे। उन्होंने गौड़ोता निवासी सुभाष की मारुति स्विफ्ट कार को बतौर टैक्सी बुक किया था। सुबह सुभाष दोनों को लेकर सोनीपत के लिए पलवल से केएमपी एक्सप्रेसवे से चल दिया।
विज्ञापन


वहीं न्यू कालोनी निवासी आढ़ती मुकेश सिंगला अपनी पत्नी रजनी सिंगला व तावडू निवासी बहन आशा मंगला के साथ राजस्थान के किशनगढ़ में आयोजित एक शादी में हिस्सा लेने के बाद आई-20 कार से वापस लौट रहे थे। कार को उनका चालक चिरवाड़ी निवासी राजपाल चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएमपी पर निमार्णाधीन टोल बैरियर से थोड़ा आगे दोनों कारों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। आई-20 में सवार चालक राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशा मंगला की फरीदाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्विफ्ट कार में सवार हरीश व उनकी पत्नी कमलेश और चालक सुभाष की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

----
बॉक्स : केएमपी पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे
-बृहस्पतिवार को केएमपी पर हुई पहली सड़क दुर्घटना ने सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोल दी। बहुआयामी मार्ग पर आखिर दोनों कारें जो कि विपरीत दिशा में आ-जा रही थी, आमने सामने कैसे हो गईं, यह जांच का विषय है। ऐसा तब हुआ जब कि केएमपी मार्ग पर अभी वाहनों का कोई लोड नहीं है, इक्का-दुक्का वाहन इस एक्सप्रेस वे पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed