फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   steal in jwellery shop

ज्वैलरी की दुकान में चोरी

Thu, 21 Jul 2016 11:23 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 21 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
steal in jwellery shop

 पुरानी अनाज मंडी स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में से मंगलवार रात चोर लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। दुकान में चोरों ने छत के रास्ते से प्रवेश किया था। चोरी की घटना का पता दुकानदार को बुधवार सुबह चला, जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही काफी संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित दुकानदार रामकुमार गर्ग ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपनी दुकान को बंद करके घर गया था।
विज्ञापन


सुबह उन्होंने जब दुकान खोली तो सारा सामान फैला हुआ मिला। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को घटना से अवगत कराया। चोरों ने यहां पहले तो छत के ऊपर लगे दरवाजे का ताला तोड़ा। उसके बाद नीचे के गेट की चद्दर काटकर चोर दुकान में प्रवेश कर गए और दुकान में रखे लाखों रुपये के जेवरात चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौका निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी में इससे पहले भी अज्ञात चोर छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बाजार में हुई प्रकार की घटना से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। दुकानदारों ने बाजार में पुलिस गस्त कराए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed