{"_id":"592718524f1c1bc33953693c","slug":"highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
palwal
Updated Thu, 25 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर मुंडकटी पुलिस चौकी के समीप गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। इससे 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी जान नहीं बच सकी।
गांव मर्रोली निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई संदीप बिल्डिंग मैटेरियल का कार्य करता था। संदीप बाइक पर सवार होकर बुधवार की रात को शहर से गांव आ रहा था। जब संदीप एनएच-टू पर मुंडकटी पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो सामने से गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
इसी प्रकार शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किठवाड़ी चौक पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बाइक के नामजद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी टेकसिंह के अनुसार गांव अल्लीका निवासी रोहताश व अपनी बेटी प्रगति को बाइक पर बैठाकर 21 मई को किसी काम से शहर आए थे। तभी उन्हें गांव डकोरा निवासी नरेंद्र ने बाइक से किठवाड़ी चौक के समीप टक्कर मार दी। जिसमें दोनाें घायल हो गए।