फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   farmers rest house

किसान विश्राम गृह पर अधिकारियों का कब्जा

Fri, 15 Apr 2016 10:45 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 15 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्रामगृह पर उपमंडल के अधिकारी अपना कब्जा जमाए हुए हैं। अनाज मंडी में सरकार द्वारा किसानों के विश्राम के लिए एक विश्रामगृह बनाया था, लेकिन किसानों के बजाय विश्राम गृह में हथीन के एसडीएम व मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। इसके चलते किसानों को बोरियों या सड़क किनारे आराम करना पड़ता है। 

विज्ञापन


 विश्रामगृह पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों व हथीन के एसडीएम जगनिवास ने डेरा डाला हुआ है। इसके चलते किसान को विश्राम तो क्या अंदर तक नहीं जाने दिया जाता। मंडी का औचक निरीक्षण करने आए मंत्री करण देब कंबोज के सामने भी किसानों ने यह मुद्दा उठाया था लेकिन उनकी शिकायत पर कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन


अनाज मंडी में किसान दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आते हैं और पेड़ के सहारे वह आराम करके निकल जाते हैं। राजू, मुस्ताक, बिजेंद्र, सुभाष, पप्पू किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों का विश्रामगृह अधिकारियों के कब्जे से मुक्त कराना चाहिए। इससे किसानों को कोई परेशानी न हो । 
विज्ञापन
विज्ञापन

                     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed