{"_id":"57ecf13d4f1c1b9074574b34","slug":"false","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना ने पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की झूठी सूचना ने पुलिस को दौड़ाया
palwal
Updated Thu, 29 Sep 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे चार लाख रुपये की लूट की सूचना ने शहर थाना पुलिस को दौड़ा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां मामला और ही कुछ मिला। जांच के बाद पता चला कि शराब के नशे में विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस को लूट की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कुछ लोग शराब के नशे में एक ढाबे के समीप आपस में झगड़ा कर रहे थे। जिस दौरान लूट होने की झूठी अफवाह फैलाई औक झगडे़ को लूट का रूप दे दिया गया। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही लूट की झूठी खबर को विवाद कर लोगों ने कबूल लिया और मौके पर झगड़ा कर रहे लोगों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
इस बारे में शहर थाना प्रभारी रूपलाल का कहना है कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पलवल के देव नगर निवासी कुछ लोग शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते तक दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन