{"_id":"5926b4eb4f1c1b260c5360f9","slug":"district-sports-officer-got-drunk-during-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":" ड्यूटी के दौरान शराब पीता मिला जिला खेल अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी के दौरान शराब पीता मिला जिला खेल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के छापे के दौरान ड्यूटी के समय जिला खेल अधिकारी भूपसिंह शराब का सेवन करता पकड़ा गया। जिला खेल अधिकारी का सिविल अस्पताल में मेडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि एसडीएम एसके चहल को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि जिला खेल अधिकारी खेल परिसर स्थित कार्यालय में दिन में ही ड्यूटी के समय शराब का सेवन कर रहा है और खेल परिसर में खिलाड़ी अपना अभ्यास कर रहे हैं। इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है तथा खेल अधिकारी का यह प्रतिदिन का काम है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर छापेमारी करने के आदेश दिए गए। आदेशानुसार तहसीलदार ने जिला खेल अधिकारी के कार्यालय पर छापा मारा तो खेल अधिकारी भूपसिंह शराब पीता पाया गया। टीम ने भूपसिंह को मौके से रंगे हाथों पकड़कर अपनी गिरफ्त में ले लिया और सिविल अस्पताल ले जाकर मेडिकल प्रशिक्षण कराया। इसके बाद शहर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस अस्पताल पहुंच गई और तहसीलदार की शिकायत पर जिला खेल अधिकारी भूपसिंह को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था बल्कि मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन