फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death of a person by car collision

गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 23 Mar 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Death of a person by car collision
परिवारीजन। - फोटो : file photo

शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहना मोड़ के नजदीक पेट्रोल पम्प के सामने एक गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गांव रीबड़ निवासी संजय ने शिकायत दी है कि वह और उसका पिता धर्म सिंह मीनार गेट से पैदल आगरा चौक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पम्प  के सामने पहुंचे एक गाड़ी चालक ने पीछे से उसके पिता को टक्कर  मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को भगा ले गया। टक्कर लगने से धर्म सिंह बेहोश होकर रोड पर गिर गए।
विज्ञापन


लोगों की सहायता से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद रेफर कर दिया। फरीदाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान धर्म सिंह की मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed