फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car crushed the bike riders, young man killed

कार ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

Wed, 04 Jan 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Car crushed the bike riders, young man killed
घने कोहरा में लाइट जलाकर चलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार देर रात घने कोहरे के चलते कार ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार रात को होडल-हसनपुर रोड पर गांव विजयगढ़ के निकट हुई। दूसरी घटना में पलवल शहर थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रक चालक ने पैदल चल रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

गांव बांसवा निवासी 28 वर्षीय रामबाबू एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार की रात रामबाबू अपनी ड्यूटी कर बाइक से गांव के लिए लौट रहा था। विजयगढ़ चौक पर सामने से स्पीड में आ रही अल्टो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व रामबाबू दूर जाकर गिरा। इसी बीच कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर की आवाज पर स्थानीय निवासियों व गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना होडल थाना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक रामबाबू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार को पलवल के सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस कार चालक को तलाश रही है।  


दूसरी घटना में पलवल शहर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे दंपत्ति घायल हो गए। जांच अधिकारी प्रदीप के अनुसार गांव छछैड़ा नूंह निवासी अनीता पत्नी भगत ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने पति के साथ गांव से ऑटो में सवार होकर किसी काम से पलवल आ रहे थे। रास्ते में गांव लालवा के समीप ऑटो खराब हो गया। जिससे दंपत्ति पैदल सड़क पर चल दिए, तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed