{"_id":"579896234f1c1b0f4621e090","slug":"car-borne-assailants-freed-prisoner-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने पुलिस हिरासत से कैदी को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने पुलिस हिरासत से कैदी को छुड़ाया
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 27 Jul 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेशी पर आए एक बदमाश को कार सवार चार बदमाशों ने पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया। बदमाशों ने पुलिस के पास से दो सरकारी राइफल भी लूट ली। हथीन थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भरतपुर रिजर्व पुलिस के कर्मचारियों फूलसिंह, बच्चू सिंह, महेंद्र व भरत सिंह के अनुसार वे मंगलवार को कुख्यात बदमाश हारुन को अदालत में पेशी पर लाए थे। हारुन के खिलाफ वर्ष 2013 में बहीन थाना में एक मुकदमा दर्ज था, जिसमें पेश करने के लिए उसे लाया गया था।
विज्ञापन
अदालत में पेशी के बाद हारुन को ऑटो में बैठाकर चारों पुलिसकर्मी जब वापिस ले जा रहे थे कि सामने से सफेद रंग की स्व्फ्टि कार तथा दो बाइक आईं। उक्त वाहनों में सवार बदमाशों ने हारुन को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया तथा फूल सिंह और बच्चू सिंह के हाथों से दो राइफल भी लूटकर फरार हो गए। राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों ने हथीन पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने नाकेबंदी लगाकर आरोपी हारुन व बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बदमाश आरोपी हारुन को छुड़ाकर पलवल की तरफ भागे थे। जिले की पुलिस ने नाकाबंदी की परंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। हथीन के एसएचओ दीपचंद ने बताया कि पूरे जिले की पुलिस हारुन की खोज में जुटी हुई है। कई टीमें गठित की गई हैं।
----
कौन है हारुन :
बदमाश हारुन की पृष्ठभूमि के बारे में पता चला है कि वह मथुरा जिले के गांव बिशंबरा का निवासी है तथा कुख्यात अपराधी है। बिशंबरा गांव के वैसे भी कई आपराधिक गिरोह हैं। पुलिस को संदेह है बिशंबरा और आसपास के गांवों के गिरोह ने प्लानिंग के तहत हारुन को छुड़ाया है।
----