{"_id":"572c72604f1c1b0d745cd73d","slug":"bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 83 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 83 हजार लूटे
palwal
Updated Fri, 06 May 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
बाइक गैंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने हसनपुर रोड पर गांव भिडूकी के समीप एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख 83 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पलवल के बसंतगढ़ निवासी गुल्लू ने पुलिस को बताया कि वह उज्ज्वल फाइनेंस कंपनी की होडल शाखा में तैनात है। कंपनी ने गांवों में समूहों को ऋण दे रखा है, वह उसकी किस्तों की उगाही करता है। बृहस्पतिवार शाम को भी वह गांवों से करीब एक लाख 83 हजार रुपये की उगाही करके मोटरसाइकिल से वापस होडल लौट रहा था।
विज्ञापन
हसनपुर-भिडूकी रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लोहे की रॉड से हमलाकर उसे नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया तथा तेज रफ्तार से फरार हो गए। गुल्लू ने घटना की सूचना कंपनी के मैनेजर और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कंपनी अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुल्लू को साथ लेकर थाने पहुंचे। पुलिस गुल्लू से पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन