फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police alert to prevent theft and other criminal incidents

Maharajganj News: पर्व पर बेलहिया सीमा पर सुरक्षा सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के सामान की जांच

Thu, 22 Oct 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police alert to prevent theft and other criminal incidents
सोनौली। नेपाल में पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए बेलहिया-भैरहवा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। त्योहार के दौरान चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं प्रतिबंधित पटाखों की तस्करी आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सशस्त्र पुलिस और पुलिस कार्यालय के समन्वय से भैरहवा से लाए गए प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से डंडा हेड, बेलहिया, बसपार्क, राजमार्ग चौराहा और गोलपार्क क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बसों के अंदर, सामान रखने वाली डिकी और छत तक की जांच की गई। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बस चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने की हिदायत दी। साथ ही यात्रियों से भी बसों में खड़े होकर जोखिमपूर्ण यात्रा नहीं करने की अपील की। त्योहार के दौरान नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर बेलहिया सीमा पर भी यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed