{"_id":"168cf403902fbc324c3c0b6fea6d7f28","slug":"beating-of-dalit-youths-charged-with-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोप लगाकर दलित युवकों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का आरोप लगाकर दलित युवकों की पिटाई
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव असावटी में चोरी का आरोप लगाकर दो दलित युवकों की बर्बर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों ने गदपुरी पुलिस चौकी में सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव असावटी में बुधवार को एक महिला ने अपने घर में चोरी की शिकायत दी थी। मामले में महिला के परिजनों ने गांव के ही दो दलित युवकों विमल व कुंवर पर आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ कर जबरदस्त धुनाई कर दी। आरोप है कि महिला के परिजनों ने युवकों पर बर्बरता पूर्वक अमानवीय अत्याचार किए। दोनों युवकों के शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोट के निशान दिखाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन
पीड़ित युवकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार को रिंकू, बुद्धा, रणजी, पप्पन, पुनीत, रविंद्र, संजय, ठोलू, ललित व अनिल के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर ललित को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं गांव के सरपंच करण सिंह पहलवान ने पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गदपुरी चकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि कुंवर व विमल की पिटाई के मामले में पीड़ितों ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। मारपीट मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में चोरी की शिकायत दी है। दोनों मामलों में तफ्तीश की जा रही है।