फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Auto rider dies in Honda City collision

हौंडा सिटी की टक्कर से ऑटो में सवार की मौत

Wed, 22 Mar 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Auto rider dies in Honda City collision
accident - फोटो : amar ujala

असावटा मोड़ पर मंगलवार को एक हौंडा सिटी गाड़ी ने आगे चल रहे एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी चतुर्भुज, उसके पिता पीतांबर व गांव के ही निरोत्तम, शंकर व किशन अपने गांव के ही एक ऑटो में सवार होकर पलवल की तरफ जा रहे थे। जब ऑटो असावटा मोड़ के  पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही एक होंडा सिटी कार ने ऑटो में  टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया तथा वहां चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना होते देख वहां लोग एकत्रित हो गए तथा ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच  गई। इस दुर्घटना में पीतांबर की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया तथा घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया। गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।  पुलिस ने मामला  दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed