फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Assistant General Manager of multinational car riders kidnapped by

बहुराष्ट्रीय कंपनी के सहायक महाप्रबंधक को कार सवारों ने अगवा किया

Thu, 14 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 14 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Assistant General Manager of multinational car riders kidnapped by
अपहरण - फोटो : file photo

बुधवार की रात एनएच-2 स्थित एक कंपनी के सहायक महाप्रबंधक को कार में टक्कर लगने के बाद चार लोगों ने अगवा कर लिया। कंपनी के लोगों ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर कार सवार बदमाश उन्हें कार से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने दबोचे पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन कीपुलिस रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


गदपुरी चौकी में कार्यरत एएसआई रहीश खान के अनुसार बघौला गांव में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी नॉर ब्रेसमे में बतौर सहायक महाप्रबंधक दीपक त्यागी बुधवार की शाम करीब आठ बजे कंपनी से अपनी कार से निकले थे। कार को दीपक त्यागी का चालक संदीप चला रहा था। कंपनी से कुछ ही दूरी पर एक कार में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जैसे ही दीपक कार से बाहर निकले, कार सवारों ने मारपीट कर उन्हें जबरन अपनी कार में बिठा लिया। इसी बीच कंपनी के कारिंदों ने उनमें से एक युवक को दबोच लिया व पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश दीपक को फरीदाबाद के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। दीपक ने घायल अवस्था में अपने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में दीपक त्यागी की कार के चालक संदीप के बयान पर मामला दर्ज कर संजू को गिरफ्तार कर लिया है।  जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संजू उर्फ संजय ने खुद को पलवल की शिव कॉलोनी का निवासी बताया। संजू के अनुसार कार में उसके साथ परमवीर, देवा तथा महीपाल भी थे। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed