{"_id":"585518a44f1c1bd20964a7b2","slug":"advocate-blammed-on-jail-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील ने लगाया जेलकर्मी पर लूटपाट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील ने लगाया जेलकर्मी पर लूटपाट का आरोप
palwal
Updated Sat, 17 Dec 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में प्रेक्टिस कर रहे एक वकील ने एक जेलकर्मी पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। वकील का कहना है कि नशे में धुत जेलकर्मी ने उससे लगभग 1400-1500 रुपये लूट लिए और उसका फोन छीनकर सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। वकील ने मामले की शिकायत हथीन गेट पुलिस चौकी को दी है।
विज्ञापन
पातली गेट निवासी वकील महेंद्र सिंह राणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। जिला कारागार के समीप उसके एक मुवक्किल का फोन आ गया, जिस पर बाइक खड़ी कर वह बात करने लगा।
विज्ञापन
उसी समय जिला जेल में कार्यरत एक कर्मी नशे में धुत होकर आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो जेल कर्मी ने उसका फोन छीनकर सड़क पर फेंक कर तोड़ दिया और कोट की जेब में रखे लगभग 1400-1500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
वकील महेंद्र का आरोप है कि जेलकर्मी उसे जबरन खींचकर जेल परिसर में बने अपने कमरे में ले गया। जहां उसने वर्दी का रौब झाड़ते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। कमरे में मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे छुड़ाया। बाद में उसने हथीन गेट चौकी को मामले की लिखित शिकायत दी। चौकी इंचार्ज एएसआई अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।